तीन दिवसीय विशाल ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारी पूरी

18

अयोध्या। अयोध्या में होने वाले  तीन दिवसीय विशाल ब्राह्मण सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है देश के 29 प्रांतों से ब्राह्मण संगठनों के भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना को देखते हुए अयोध्या में उनके रुकने खाने पीने आदि का बड़े व्यापक पैमाने पर व्यवस्था की गई है।

यह जानकारी अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत ने देते हुए बताया है कि इसे ऐतिहासिक और ब्राह्मण समाज को दिशा देने वाला बनाने के लिए देश भर के अ- भा- चाणक्य परिषद के सभी लोगों ने जी जान से लगा दिया है।

अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी ने आरक्षण को आर्थिक आधार पर पूरे देश में लागू करने और पूरे देश की समान नागरिक संहिता सवर्ण आयोग का गठन करने के साथ ब्राह्मणों की समाज में दशा और दिशा को सुधारने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की मुहिम को काफी दिनों से धार देने वाले श्री त्रिपाठी ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाकर सरकार के समक्ष रखने कि अपनी मनसा को धार देने के क्रम में यह तीन दिवसीय विशाल ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया है।

जिसमें पूरे देश के ब्राह्मण संगठनों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर अपने विचारों का आदान प्रदान करके अपनी एकजुटता और ताकत का एहसास करा कर केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए मजबूर करने की योजना के लिए यह कार्यक्रम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धरती अयोध्या से शुरू करके सोये हुए ब्राह्मणो को जगाने आवाहन करके अपने संकल्प को दोहराया है।

7,8,9 अक्टूबर अखिल भारतीय संयुक्त विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन अयोध्या के मणिराम दास छावनी में स्थित गोस्वामी तुलसीदास हाल में आयोजित किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक ब्राह्मण बंधु ओ से भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील किया है।

इसके लिए परिषद के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर इसे सफल बनाने की अपील परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी ने की है।

29 प्रांतों से ब्राह्मण संगठनों के भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धरती से देश के ब्राह्मण संगठन आर्थिक आधार पर आरक्षण सवर्ण आयोग का गठन समान नागरिक संहिता की मांगो की आवाज बुलंद करेंगे।

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

Click