दम्पति को जबरन रंग लगाना पड़ा महंगा, बीच-बचाव में भाजपा नेता को भी आई चोटें

522

रायबरेली। होली में हुड़दंग की खबरों के बीच खबर सरेनी के हमीर गांव से है। जहां होली के दूसरे दिन लोग फाग और गुलाल के बीच होली मना रहे थे। सूत्रों के मुताबिक बगल के गांव पूरे चित्ता के दम्पति उधर से गुजरे तो कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और रंगने की कोशिश करने लगे। जिस पर होली बीतने के बाद रंग न लगाने को लेकर कुछ कहा सुनी हुई। दम्पति ने ये भी आरोप लगाया कि रंगने की आड़ में युवक छेड़छाड़ पर उतारू थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होली की खुमारी में धुत्त युवकों ने जबरन दम्पति को रंग डाला। जिससे छुब्ध होकर दम्पति ने अपने साथियों से पूरे मामले को बता कर बुला लिया और देखते ही देखते होली का मैदान कुरुक्षेत्र में बदल गया। दोनों पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। जिनका जिला चिकित्सालय रायबरेली में प्राथमिक परिक्षण किया गया।

स्थानीय लोगो के अनुसार दोनों पक्षो में कहासुनी के बीच मे पहुंचे भाजपा नेता ने सुलह कराने का एकतरफा प्रयास किया जिससे बात और बिगड़ गई। देखते ही देखते पूरा मैदान लाठी डंडों और चीखों से भर गया। दबंगो ने वहां मौजूद लोगों के साथ भाजपा नेता और उनके परिजनों को भी पीटा जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगो की मदद से इन्हें छुड़ाया गया। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली में प्राथमिक उपचार के लिये भेज दिया गया।

Mahendra

Click