दरिंदगी : घर में सो रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म

24
download
प्रतीकात्मक फोटो
कौशाम्बी  पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही महिला से दुष्कर्म की वारदात सामने आयी। महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दो युवकों के खिलाफ मुकदद्मा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने पीड़ित को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से कई हिस्सों पर वार कर उसे लहू लुहान कर दिया। 
 
मिली जानकारी के अनुसार पिपरी थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता मंगल की रात घर में अकेले थी।  रोज की तरह वह खाना खा कर सो गई। देर रात गांव के ही अनिल और सूरज नाम के दो युवक चोरी छिपे महिला के घर में घुस आये और उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने शोर बचा कर लोगो को इकठ्ठा करना चाहा तो आरोपितों ने उनसे धारदार हथियार से शरीर के हिस्सों में गोद कर लहूलुहान कर दिया। 
 
पीड़ित महिला के परिजनों का आरोप है कि चीख सुन जब वह घर का दरवाजा पीटने लगे तो आरोपितों ने दरवाजा खोल तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गए। 
 
सीओ चायल सुखराम ने बताया, देर रात महिला के साथ वारदात की जानकारी पिपरी पुलिस को प्राप्त हुयी . घटना स्थल पर पहुंच घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरुप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की दोपहर पीड़ित की तहरीर पुलिस को प्राप्त हुयी है अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
Ajay Kumar

Click