दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

14
WhatsApp Image 2020-07-26 at 11.36.09
मृतक की फ़ाइल फोटो

कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव में रविवार की सुबह युवक की बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। खुलेआम हुई वारदात के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जाँच में हत्या पुरानी रंजिश में कारित होना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर टप्पा गांव में रविवार सुबह नितेश (25) पुत्र प्रेम, एखलाक के खेत के पास जानवरो को चरा रहा था। तकरीबन 9 बजे गांव के अनिल कुमार, अरविन्द कुमार, सत्यजीत, महेंद्र कुमार, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, बोग्गा उर्फ लम्बू, पुत्रगण रामस्वरूप व राम स्वरूप पुत्र महादेव एवं अजमत पुत्र मंजूर नितेश के पास पहुंच झगड़ा करने लगे। मृतक नितेश की पत्नी ने बताया, झगड़ा होने की जानकारी मिलते ही उसके भतीजे दिलीप कुमार व रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। आरोपित लोगो ने दिलीप व रंजीत को तमंचा लेकर दौड़ा लिया। इसी बीच सत्यजीत ने नितेश की बाई कनपटी पर सटा कर अवैध तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से नितेश की मौके पर मौंत हो गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस व एसपी अभिनन्दन,एएसपी समर बहादुर,सीओ एसएन पाठक मौके पर पहुंच गए है। घटना स्थल का मुआइना कर एसपी ने सराय अकिल पुलिस को जरुरी दिशा निर्देश दिए है। एसपी अभिनंदन ने बताया, कि घटना दो पक्षों के विवाद के बाद कारित होने की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आधा दर्जन से अधिक लोगो के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृत नितेश पर दर्ज है गंभीर आपराधिक मुकद्दमे
कौशाम्बी। रसूलपुर टप्पा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय मृत नितेश कुमार कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था। पुलिस रिकार्ड में नितेश कुमार के खिलाफ साल 2012-13 बिनैई गांव के रहने वाले दूधिये की हत्या का आरोप लगा था। जून 2020 में पुलिस ने अवैध तमंचा नितेश कुमार से बरामद कर उसे जेल भेजा था। नितेश 6 दिन पहले ही जेल से छूट कर घर आया था। सुबह गांव के आरोपित लोगो ने गोली मार कर हत्या कर दी गई।

Ajay Kumar

Click