प्रधान संघ अध्यक्ष के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की निंदा, दोषी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन होगा

34
  • प्रधान संघ अध्यक्ष के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की घोर निंदा

  • दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं- प्रधान संघ

  • सोमवार को आराजीलाईन ब्लॉक पर अनिश्चितकालीन धरना होगा

वाराणसी। राजातालाब विकासखंड के आराजी लाइन प्रधान संघ के अध्यक्ष मुकेश पटेल के साथ मिर्जामुराद पुलिस द्वारा किए गए उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की ब्लाक के प्रधान संघ सहित स्थानीय लोगों ने निंदा की है।

लोगों का कहना था कि प्रधान के साथ मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उनके वाहन को भी नहीं छोड़ा। प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश की कार भी पुलिस के द्वारा तोड़ दी गई और अनावश्यक रूप से थाने में ले जाकर सीज कर दी गई।

आराजीलाईन ब्लाक परिसर में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, कई गांव की ग्राम प्रधानों तथा राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने पुलिस के इस कार्य को घृणित बताया। और आज तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षुब्ध होकर सोमवार को प्रधान संघ आराजी लाइन ब्लॉक पर सोमवार से अनिश्चित कॉलिन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान अजय दुबे, गुड्डू सिंह, श्यामलाल चौहान, संजीव कश्यप, संतोष यादव, चंद्रजीत यादव, राजेंद्र प्रसाद पटेल, श्री प्रकाश सिंह, राम बाबू पटेल, मनोज कुमार वर्मा, अमित पटेल, शेरई पटेल, संजय यादव, राजकुमार पटेल, रामप्रकाश पटेल, अर्जुन कनौजिया, योगीराज पटेल, राजकुमार गुप्ता, रमेश, महेंद्र आदि ने घोर निंदा की है।

राजकुमार गुप्ता

Click