देवर से चढ़ा इश्क परवान शादी करने से मना किया तो नदी में छलांग लगाने जा पहुंची महिला

राजघाट पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस बल ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए महिला को बचाया

 

रायबरेली – भाभी का दिल देवर पर आ गया। वह उसके साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। देवर ने मना किया तो उसने जान देने की कोशिश की। बृहस्पतिवार की शाम वह सई नदी में कूदने पहुंच गई। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बाहर रोक लिया। इससे उसकी जान बच गई।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी 34 वर्षीय महिला की शादी 14 साल पहले हुई थी। पति खेती करते हैं। अब महिला का दिल देवर पर आ गया। वह उससे शादी करने पर अड़ गई। देवर भी पहले से शादीशुदा था। इस कारण उसने शादी करने से मना कर दिया।

सई नदी में छलांग लगाने जा रही थी

इससे भाभी ने नाराज हो गई। वह शाम करीब 4 बजे राजघाट पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां सई नदी में छलांग लगाने जा रही थी। महिला को नदी में कूदता देख चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी धनंजय सिंह, दिनेश सिंह ने दौड़कर उसे रोक लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला के पति समेत अन्य परिजनों को कोतवाली बुलाकर समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

5.1K views
Click