देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के लिए उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा होगा हब : नरेन्द्र मोदी

68

तमिलनाडू व यूपी में डिफेंस कॉरिडोर का हो रहा निर्माण : प्रधानमंत्री

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि गणमान्यजनों ने राजधानी में पांच दिवसीय डिफेन्स एक्सपों 20 इण्डिया, डिफेन्स एक्सपो 2020 लखनऊ का शुभारम्भ टेबलेट में क्लिंग करके किया गया। आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सूचना विभाग से आई एलईडी वैन के माध्यम से कलेक्ट्रेट के एसपी आफिस के निकट किया गया। सीधा सजीव प्रसारण दूरदर्शन टीवी के माध्यम से जनपद के जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही जनपद के बुद्धिजीवियों, आम जन द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का सीधा प्रसारण भी सुना। अधिवक्तागण, नागरिक, ग्रामीण जनता, बुद्धिजीवियों अन्य कर्मचारियों ने भी प्रसारण सुनकर अपने विचार व्यक्त किये।

सजीव प्रसारण में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि अगले पांच दिनों चलने वाली एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो -2020 का आगाज आज से हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्धाटन किया गया। रक्षा प्रर्दशनी में देश की 856 कम्पनियां व विदेश की 172 कम्पनियां अपने रक्षा उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर रही है। उदघाटन कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल व मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ ही रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद येस्सो नाइक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा0 दिनेश शर्मा सहित सीडीएस संग के तीनों सेना के प्रमुख भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के विजन के चलते हुए भारत ने अनेक रक्षा उत्पादों के निर्माण में तेजी हासिल की है। 2014 तक 217 डिफेंस लाइसेंस दिये गये थे। बीते 5 वर्षो में इसकी संख्या 460 हो गई है। डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में भारत कई वर्षो तक भारत प्रमुख शक्तियों में से एक रहा है। लेकिन आजादी के बाद हमारी सरकार ने गम्भीरता से लिया है। डिफेंस एक्सपो भारत की विशालता, व्यापकता, विविधता और विश्व में उसकी विस्तृत भागीदारी का सबूत है। भारत की रक्षा-सुरक्षा तो बढ़ेगी साथ में भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर होगा। मेक इन इण्डिया से भारत की सुरक्षा के साथ ही डिफेंस सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य तो है कि आने वाले समय में यह देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के भी सबसे बड़े हब में से भी एक होने वाला है। ऐसे में नए दशक के इस पहलें डिफेंस एक्सपों का यहां होना अपने आप में प्रसन्नता का विषय है। सरकार ने डिफेंस प्लानिंग कमेटी का गठन किया था इसके तहत तमिलनाडू और यूपी में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। अमेठी के कोरबा में रायफल युनिट का निर्माण रूस के साथ मिलकर शुरू हुआ वहां एके-203 का उत्पादन होगा। 200 नये डिफेंस स्टार्टअप शुरू करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत केवल एक बाजार ही नहीं, पूरे विश्व के लिए बड़ा अवसर भी है, डिफेंस एक्सपों दुनिया का भारत के प्रति विश्वास दिखाता है। भारत रक्षा के साथ ही वार के लिए नही बल्कि वेलफेयर के लिए है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने डिफेंस एक्सपों से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ ही एक्सपों प्रदर्शनी को भी देखा।

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, डॉ0 दिनेश शर्मा देश व राज्य व केबिनेट मंत्री अधिकारीगण उपस्थित थे। एलईडी वैन के माध्यम से दिखाये जा रहे डिफेंस एक्सपों कार्यक्रम को सेकड़ों आमजन व आनेजाने लोगों के साथ ही कई गणमान्यजनों ने सजीव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन को देखा व सुना तथा एक्सपों के प्रति लोगों में विशेष उत्साह भी दिखाई पढ़ा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Click