धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया

12

महराजगंज रायबरेली , कस्बे के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अश्वनी सिंह (पिंटू) के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान व्यापारी नेता पिंटू सिंह द्वारा ध्वजारोहण करा व्यापारियों को मुंह मीठा कराया। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा की आजादी के बाद देश की तरक्की में व्यापारियों का योगदान किसी से कम नहीं है। इस दौरान अध्यक्ष अश्वनी सिंह/पिंटू सिंह समेत अंकुर वैश्य, मनीष वैश्य, विशाल चौरसिया, लाला मनिहार, विनोद, राम अवध, राम भजन समेत अन्य व्यापारीगण भारी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

Click