नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

11

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी रहे। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों को स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए।

गौरतलब है कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीकी रहे,स्वागत की कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य /झांसी महानगर के प्रभारी आरिफ खाँन ने गुलाब का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीकी ने बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों को स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए व बुन्देलखंड क्षेत्र के बारे में आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई व सुझाव रखे गये।

बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष बासित अली, तुराज जैदी सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • सुधीर त्रिवेदी
Click