न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

5

लालगंज,रायबरेली :- शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवम् विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित शैक्षणिक संस्थान न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सुरेन्द्र सरस्वती नगर लालगंज में प्रार्थना सभा के पश्चात् राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय के बच्चों द्वारा एक लघु नाटिका का सचित्र मंचन किया गया। जिसमें कक्षा-8 से अन्वी सिंह यादव जिलापंचायत अध्यक्ष, पूर्वा श्रीवास्तव ग्राम विकास अधिकारी, अनन्या सिंह ग्राम प्रधान,अथर्व ग्राम पंचायत सदस्य, दानिश सदस्य, कक्षा- 7 से शिकायत कर्ता में
आयुषी यादव, ईशान, रुद्र प्रताप सिंह, विहान चौधरी, शौर्यप्रकाश   आराध्या, प्रिया,अनन्या, अस्मिता सिंह, सात्विक गुप्ता आदि ने ग्रामीणों ( शिकायत कर्ता)का किरदार बखूबी निभाया जिसने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत में पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। 1993 में 73वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा शुरू किए गए शासन के इस विकेन्द्रीकृत रूप का उद्देश्य ग्राम स्तर पर स्थानीय स्वशासी निकायों, जिन्हें ग्राम पंचायत के रूप में जाना जाता है, को सशक्त बनाना है।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2024 पर राष्ट्र 73वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम की 31वीं वर्षगांठ मना रहा है।

हालांकि किसी विशिष्ठ विषय की घोषणा नहीं की जा सकती है लेकिन इस दिन को देश भर में पंचायतों के उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने वाले कार्यक्रमों और पुरस्कार समारोहों द्वारा चिन्हित किया जाएगा ये पुरस्कार ग्रामीण परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने और विकास को बढ़ावा देने में स्थानी स्वशासी निकायों के प्रयासों की सराहना करने का एक तरीका है वे सर्वोत्तम प्रथाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं और अन्य पंचायतों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी क्रम में सामाजिक विज्ञान की विद्वान शिक्षिका रानू सिंह ने भी पंचायती राज दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click