मऊ बाजार में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

13

रायबरेली। क्षेत्र के मऊ बाजार में भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

मऊ बाजार स्थित सिंह ट्रेडर्स पर जिलापंचायत सदस्य विक्रांत अकेला व भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह की अगुवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ओमप्रकाश सिंह भोलू राजकुमार सिंह मोगा, शैलेन्द्र सिंह, लवलेश पाण्डेय, चंद्र प्रकाश शुक्ला, माधव त्रिवेदी, श्याम भवन सिंह, संतबक्श सिंह चौहान, टीरू, अवतार चौरसिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। वहीं मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा की अगुवाई में बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

भारतीय जनता पार्टी मंडल महराजगंज द्वारा प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई जिसमें मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर एमडी पासी, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, मंडल उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, शिव शंकर शुक्ला, अवधेश मिश्रा, अशोक वर्मा, मंडल मंत्री शिवम मिश्रा, अरविंद सिंह, राघवेंद्र सिंह, वंदना सिंह, विकास लोधी, तीरथ राज सिंह, सरोज पासी, पीतांबर साहू, सोनू साहू, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -अशोक यादव एडवोकेट

Click