पर्यावरण संरक्षण का इंजन बन रही है आरेडिका

30

वातावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए ज़रूरी है वृक्षारोपण

लालगंज, रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कॉलोनी परिसर में महाप्रबंधक पी के मिश्रा ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कर विश्व   पर्यावरण दिवस मनाया।

महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आरेडिका में 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है तथा भविष्य में आरेडिका की पहचान एक हरित परिसर के रूप में हो। वातावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए वृक्षारोपण अवश्य  करना चाहिए।

वृक्षारोपण से जहाँ विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से मुक्ति मिलती है तो वहीं दूसरी ओर साफ-सुथरे वातावरण का निर्माण होता है। प्लास्टिक प्रदूषण को किस प्रकार रोका जाए इस पर विचार व्यक्त किए। स्वच्छ वातावरण एक सकारात्मक छवि का निर्माण करता है जिसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य और कार्य पर पड़ता है।

आरेडिका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती मिश्रा ने ज्ञानदा स्कूल में महिलाओं के साथ वृक्षारोपण कर विष्व पर्यावरण दिवस मनाया।इण्टरनेशनल असेंबली ऑफ ह्यूमन राइटस् (एनजीओ) के अध्यक्ष नवनीत पाण्डेय ने आरेडिका में वृक्षारोपण में पूर्ण सहयोग देने की इच्छा व्यक्त की है। वह सिंगल यूज प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने की दिशा  में लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा जागरुकता अभियान चला रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आरेडिका को हरा-भरा और सुन्दर बनाने के लिए हर वर्ष हजारों की संख्या में पेड़-पौधे लगाए जाते हैं और सिविल विभाग द्वारा उनकी नियमित देखभाल की जाती है। आज इसी का परिणाम है कि बंजर भूमि में स्थापित आर्रेिडका  ईको ग्रीन फैक्ट्री एवं कॉलोनी के रूप में विकसित हो रही है।

इस अवसर पर आरेडिका के अधिकारीगण, कर्मचारी, यूनियनों के प्रतिनिधि, स्काउट गाइड के बच्चे, सभी ने वृक्षारोपण में सहभागिता की।

  • संदीप कुमार फिजा
Click