पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का गुस्सा बगावत के रूप में सड़क तक उतर आया

235

महराजगंज रायबरेली , दो दिन पूर्व भाजपा जिला नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का गुस्सा बगावत के रूप में सड़क तक उतर आया हैं। जिससे संगठन में दो फाड़ होते नजर आ रहे। बताते चले की प्रदेश संगठन सहित भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लोकसभा में हारी सीटों को जीतने के लिए इस बार कोई कसर नहीं रखना चाहता। जिस पर प्रदेश में कांग्रेस की इकलौती तो वहीं गांधी परिवार की नाक कहीं जाने वाली लोकसभा रायबरेली सीट का गुरूर तोड़ने को बीजेपी संगठन द्वारा चुनाव नजदीक आने पर महराजगंज मंडल अध्यक्ष का दायित्व विवेक पांडेय को सौंपने का भारी विरोध मंगलवार को सड़क पर दिखाई पड़ा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपाईयों ने मंडल अध्यक्ष को पैराशूट बता पार्टी निर्णय का विरोध नारेबाजी से किया। मंगलवार को कस्बे के चंदापुर रोड स्थित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवशंकर शुक्ला के प्रतिष्ठान पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा सहित पार्टी के मौजूदा पदाधिकारी व 11 सेक्टर संयोजक, वरिष्ठ भाजपाईयों सहित पुराने कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश मिश्रा ने कहा की घोषित अध्यक्ष द्वारा हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह को काला झंडा दिखाया गया तथा मंडल अध्यक्ष की घोषणा से पूर्व हम लोगो से कोई राय नहीं ली गयी। पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा ने कहा की भीतरघात सहित दूसरे दलों का प्रचार करने वाला हम भाजपाईयों का मंडल अध्यक्ष कैसे हो सकता हैं। विरोध के दौरान प्रमुख रूप से बीजेपी के जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, वीरेंद्र अवस्थी, पंकज श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश वर्मा, मंशाराम सिंह, मंडल महामंत्री राम प्रकाश गौतम, शिवम मिश्रा, मंडल मंत्री अरविंद सिंह, राघवेंद्र सिंह, महावीर, श्रीमती आरती गुप्ता, दिनेश मौर्या, कोषाध्यक्ष राम अभिलाख लोधी, मीडिया प्रभारी तेजभान सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अशोक वर्मा, विकास मिश्रा, कल्पेश शुक्ला, राम बॉक्स सिंह, सोमेंद्र पटेल, लक्ष्मी नारायण लोधी, सत्रोहन लोधी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो-नारेबाजी करते भाजपाई।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

Click