पुलिस पर हमला अपडेट : पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, 3 गिरफ्तार

9
WhatsApp Image 2020-08-13 at 18.24.28 (1)
पुलिस की गिरफ्त में महिला आरोपित व् युवक
कौशाम्बी | सैनी थाना क्षेत्र के नरसिंगपुर कछुआ गांव में कड़ा धाम पुलिस की दबिश के दौरान हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने गुरूवार को कार्यवाही करते हुए 9 लोगो के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में 2 महिला व् युवक की गिरफ्तारी का दावा किया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा रहा। एसपी ने बताया प्रकरण में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है। घायल दरोगा केआर सिंह व् सिपाही दिलीप यादव जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जिनकी हालत में सुधार हो रहा है। 
गौरतलब है कि कड़ा धाम थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों ने चोरी की घटनाये लगातार बढ़ती जा रही थी। बुधवार की शाम पुलिस ने चोरी के संदिघ्द आरोपितों पिंटू को हिरासत में लेकर पूंछ-तांछ थाने लेकर शुरू की। जाँच पड़ताल के दौरान पिंटू ने सैनी थाना क्षेत्र के नरसिंगपुर कछुआ गांव के राजू का नाम उजागर किया। कड़ा धाम पुलिस के दरोगा कृष्ण राज सिंह, सिपाही दिलीप यादव एक अन्य सिपाही को लेकर गांव में राजू को गिरफ्तार करने पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस व् ग्रामीणों के बीच झड़प में पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपितों को गिरफ्तार किया और पुलिस की छीनी गई पिस्टल बरामद की। 
एसपी अभिनन्दन ने बताया, प्रकरण में पुलिस ने 9 लोगो के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने अब तक आरोपित महिला फुलिया, इंद्रकली व् युवक रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपितों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की संस्तुति कर दी गई है। घायल दरोगा व् सिपाही की हालत में सुधार हो रहा है। 
Ajay Kumar

Click