पुलिस मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

71
कौशाम्बी | चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव के बाहर पुलिस और बदमाश के बीच शनिवार की देर शाम मुठभेड़ हुयी है | इस मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हज़ार के इनामिया बदमाश मान सिंह पासी को जिन्दा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है | मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है | मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया है | 
 
मिली जानकारी के अनुसार एसओजी टीम को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर गांव का रहने वाला बदमाश मान सिंह पासी चरवा थाना इलाके के काजू गांव में छिपा हुआ है | सूचना पर एसओजी टीम ने चरवा पलिस को लेकर घेरा बंदी शुरू कर दी | पुलिस की घेरा बंदी की जानकारी मिलते ही बदमाश मान सिंह ने भागने की कोशिस की | पुलिस से खुद को घिरा देख मान सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी | पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाश को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया | बदमाश के पैर में गोली लगी है | तकरीबन 45 मिनट की मुठभेड़ में एसओजी टीम, चरवा थाना पुलिस के साथ जनपद की अन्य थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची | 
डिप्टी एसपी डॉ कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस बल ने मुठभेड़ में लूट, राहजनी, छिनैती गैंगेस्टर जैसे 4 मामले में वांछित चल रहे बदमाश मान सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है | इस पर 50 हज़ार का इनाम घोषित है | बदमाश को पैर में गोली लगी है | घायल हालत में उसका इलाज जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है | बदमाश मान सिंह पासी पर जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रो में 18 के करीब मुकद्दमे दर्ज है |
Ajay Kumar

Click