पुलिस लाइंस में युवती के साथ दुष्कर्म

खाकी शर्मशार, पुलिस लाइंस में सिपाही की बहन के साथ रेप

सर्विलांस टीम में शामिल आरक्षी पर आरोप, सस्पेंड

पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज, एसपी ने की पड़ताल

रायबरेली। पुलिस लाइंस में रविवार रात खाकी शर्मसार हो गई। एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप एक आरक्षी पर ही लगा। सोमवार को घटना की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल एसपी स्वप्निल ममगाई मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस लाइंस में रहने वाली युवती ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार रात घर पर अकेली थी। इसी बीच आरक्षी कौैशल उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। कहीं बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना की जानकारी अपने भाई और भाभी को फोन पर दी। पुलिस लाइंस में दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच की। सिपाही कौशल को सस्पेंड कर दिया।

पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी का कहना है कि केस दर्ज करके घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।
चर्चा है कि आरोपी सिपाही और पीड़िता के बीच पहले से नजदीकियां थी। इधर, आरोपी की शादी तय हो गई थी। कहा जा रहा है कि इसी वजह से आरक्षी पर आरोप लगाया गया।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि आरक्षी सिपाही और पीड़िता के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
पुलिस लाइंस में रहने वाली पीड़िता की तहरीर पर सर्विलांस टीम में शामिल आरक्षी कौशल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा कर आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।- स्वप्निल ममगाई, एसपी

साभार- AU.LkO

दुर्गेश सिंह चौहान

contact or whatapp@9455511560

Click