प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने को पीले चावल बांट रहे भाजपाई

45

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी के दौरे के बाद इस समय लगभग हर भाजपाई लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए गोंडा गांव पहुंचने का आमंत्रण देता दिखाई दे रहा है। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने हर कार्यकर्ता के बारे में जानकारी करने के लिए बहुत चाक चैबंद कार्यक्रम भी बना रखा है। उन्होेने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। सेक्टर के अनुसार गु्रप बनाए गए हैं। कार्यकर्ता हर घर में जाने के बाद पीले चावल व पत्रक देने के बाद अपनी फोटज्ञे ग्रुप में अपलोड करता है। भाजपा के उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल ने भी डिलौरा गांव में जाकर आमंत्रण दिया।

रामघाट पर तीर्थराजपुरी के सभासद बु़द्ध प्रकाश ने बताया कि वह लोग आज कटरागूदर, तीर्थराजपुरी, राघवपुरी में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दे रहे हैं। उनके साथ सेक्टर संयोजक भरत सिंह सोलंकी, बूथ संयोजक भवानी जोशी, शैलेश पाटकर, सीपी कोटार्य शामिल रहे।

संदीप रिछारिया

Sandeep Richhariya

Click