विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने 20,000 राष्ट्रीय ध्वज अभिषेक मिश्रा को सौंपा

12

अयोध्या:——————
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अयोध्या विधानसभा में वितरित करने के लिए बीस हजार राष्ट्रीय ध्वज महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को प्रदान किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इन ध्वजों का वितरण पूरी विधानसभा में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हमें उन शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए, जिनके संघर्षों के परिणाम स्वरूप हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर प्रत्येक भारतीय को अपनी सामूहिक शक्ति का परिचय देना चाहिए। राष्ट्र के विकास व उन्नति को लेकर हमें अपना सकारात्मक योगदान देना चाहिए। आज भारत आत्मनिर्भरता की राह पर काफी तेजी से गतिशील है । आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना वैश्विक स्तर पर हो रही है। महानगर जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आम जनता को जागरूक किया जा रहा है । आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर भारतीय के मन में उत्साह है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

Click