बाग़ में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज़ हत्या का आरोप

19
WhatsApp Image 2020-05-10 at 14.48.31
मृत निशा की फाइल फोटो
कौशाम्बी | पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में लोधौरा कायमपुर गांव में रविवार को महिला का शव आम के बाग़ में पेड़ से लटकता मिला है। शव गांव के ही मनोज कुमार की पत्नी निशा देवी का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। निशा के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज़ हत्या का आरोप लगाया है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के बैसकाटी गांव के रहने वाले दुखई ने अपनी बेटी निशा की शादी पश्चिम शरीरा थाना के लोधौरा कायमपुर निवासी जागेश्वर के बेटे मनोज कुमार से की थी। आरोप है कि पति मनोज, ससुर जागेश्वर, सांस जगनी देवी, जेठ रामराज, जेठानी अकनी, जेठ शिवराज 2 लाख रुपये व् एक सोने की चेन के लिए निशा को प्रताड़ित करने लगे। 
 
मृत निशा के भाई राकेश ने बताया, 27 दिसंबर को उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। जिसे उन्होंने समझा-बुझा कर शांत करा दिया। रविवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की लाश गांव के बाहर आम के पेड़ से लटक रही है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहन की हत्या ससुरालियों ने दहेज़ की खातिर कर दी है। 
 
प्रभारी निरीक्षक पश्चिम शरीरा राजेश सिंह ने बताया, लोधौरा गांव में आम की बाग़ में महिला की लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुयी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। मायके पक्ष ने पति समेत ससुर सांस व् जेठ जेठानी पर दहेज़ हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए है।
Ajay Kumar

Click