बीए की छात्रा से सरेराह छेड़खानी

33
कौशाम्बी | कड़ाधाम थाना क्षेत्र की एक बीए की छात्रा ने शुक्रवार को गांव के युवक पर सरेराह रोककर छेड़खानी का आरोप लगाया है | पीड़ित ने मामले शिकायत थाना पुलिस लिखित शिकायत की है | पीड़ित की शिकायत पर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है | 
 
मिली जानकारी के अनुसार कड़ाधाम थाना इलाके में रहने वाली स्नातक की छात्रा डीएलएड के प्रवेश फार्म की जानकारी लेने कालेज गई थी | घर लौटते समय गांव का युवक गोलू पुत्र जलील अहमद ने अकेला देख उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी | विरोध करने पर आरोपित युवक ने पीड़ित के कपडे फाड़ दिए और उसे पास के खेत में खींच कर दुष्कर्म की कोशिस की | चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने पीड़ित की आबरू बचाई | पीड़ित ने मामले शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है | शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है | पीड़ित आरोपित युवक की हरकत से काफी डरी हुयी है | 
 
इस सम्बन्ध में प्रभारी इन्स्पेक्टर रवींद्र त्रिपाठी का कहना है कि थाना पुलिस को तहरीर प्राप्त हुयी है | घटना की तहकीकात की जा रही है | जल्द ही आरोपित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |
Ajay Kumar

Click