अपना दल एस के नेता राजकुमार पाल ने संवेदना जताई

13

प्रतापगढ़। अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार पाल आज प्रतापगढ़ के टिकरी गांव में पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। 

जिलाध्यक्ष युवा मंच अपना दल यस राजकुमार पटेल के भतीजे की आकस्मिक मृत्यु हो जाने की सूचना पर अपना दल यस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सदर राजकुमार पाल टिकरी गांव में जिलाध्यक्ष युवा मंच राजकुमार पटेल के आवास पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपना दल यस का शीर्ष नेतृत्व व परिवार आपके साथ हर समय साथ खड़ा है।

वही अपना दल यस के नेता लालजी सिंह के आवास कटरा गुलाब सिंह बाजार में प्रदेश अध्यक्ष का काफ़िला पहुचा पार्टी हित में परिचर्चा के पश्चात मान्धाता बाजार में अपना दल यस के प्रदेश अध्यक्ष से कार्य र्कताओ ने मुलाकात की तत्पश्चात कार्य कर्ताओं का हाल चाल पूछा

अपना दल यस के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल चौबेपुर गांव में संजय मिश्रा के घर वार्षिकी कार्यक्रम में पहुंच कर दिवंगत आत्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अपना दल प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल के साथ अपना दल यस के नेता समाज सेवी प्रज्ञा कुमार सिंह फहीम उर्फ पप्पू भाई राजकुमार पटेल जिलाध्यक्ष युवा मंच अपना दल यस सुशील शर्मा कमलेश विश्व कर्मा मुन्नू पाल दया पाल आदि अपना दल यस के नेता एवं कार्य कर्ता अध्यक्ष के काफिले में मौजूद रहे।

इसके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने मुलाकात की है भाजपा मंडल अध्यक्ष मांधाता विक्रांत सिंह उर्फ नवीन सिंह के साथ कई भाजपा नेताओं ने मुलाकात की।

-अवनीश कुमार मिश्रा 

Click