ब्लाक प्रमुख ने हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए प्रधानों के साथ की बैठक

7

हर घर तिरंगा:
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत आराजीलाईन में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन।
वाराणसी/ राजातालाब: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डा. महेंद्र सिंह पटेल ने अभियान को सफल बनाने और बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। शुक्रवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष सांसद आदर्श गाँव नागेपुर के प्रधान व प्रधान संघ आराजीलाईन के अध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल के नेतृत्व में संघ के सदस्य तथा पदाधिकारी नगीना सिंह पटेल के कार्यालय पहुंचे।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा महेंद्र सिंह पटेल ने प्रधानों के साथ बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा बढ़-चढ़कर इसमे भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अभियान के तहत क्षेत्र के प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा उपलब्ध करवाने के लिए टीमें कार्य कर रही हैं। आराजीलाईन क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, मार्केट क्षेत्रों, मुख्य सड़कों, सामुदायिक केंद्रों, स्टेशनों सहित क्षेत्र की अन्य इमारतों पर तिरंगा फहराया जाएगा। प्रधानों ने प्रमुख को कहा कि वे इस अभियान में पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत रविन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर विजय पटेल, प्रकाश यादव, अजय दुबे, शिवशंकर सिंह, विजय कुमार गुप्ता, मुकेश पटेल सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
गुप्ता

Click