ब्लॉक सभागार महराजगंज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

8

महराजगंज, रायबरेली। ब्लॉक सभागार महाराजगंज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिनमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मोदी जी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक चल रहे सेवा पखवाड़े को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि ने कहा मोदी जी की नीतियों को लोगो तक पहुचाना हम सब की जिम्मेदारी है वही जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि जनभागीदारी बनाना और अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक योजनाओ का लाभ पहुँचे इसमे प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना पड़ेगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने कहा कि समाज के हर वर्ग को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने की एवं संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी ने किया कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख सतेंद्र सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह(दद्दू) ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याशी मातादीन पासी, चुनाव प्रबंधन के जिला संयोजक राजकुमार सिंह जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा, पंकज श्रीवास्तव प्रेम शंकर मिश्रा, अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अतुल पांडेय, ओम प्रकाश सिंह भोलू, प्रेम सिंह, प्रधान शत्रोहन लोधी, रनबहादुर सिंह, प्रधान दिलीप तिवारी, राहुल शुक्ला आदि।

रिपोर्ट-अशोक यादव एडवोकेट

Click