भगवान् बुद्ध की नगरी में जनता कर्फ्यू, आम-नागरिको व परिंदों ने जताया आभार

281
IMG-20200322-WA0023
कौशाम्बी में जनता कर्फ्यू का हाल

कौशाम्बी | Covid 19 को लेकर जारी जंग में पूरे देश के साथ शुक्रवार को दुनिया को शांति का सन्देश देने वाले भगवान तथागत बुद्ध की नगरी में एक जुट दिखी | सुबह से ही जनपद के प्रमुख बाजार चौराहे गांव-गालियां कसबे सड़के वीरान रही | शाम को निर्धारित समय पर लोग अपने घरो से बाहर निकले और कोरोना वाइरस से जंग लड़ रहे वीर सिपाहियों (डाक्टर, नर्सेज, मेडिकल स्टाफ, पुलिस और सफाई कर्मियों) के उत्साह वर्धन में तालियां बजाई | जनता कर्फ्यू के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद दिखा | एसपी डीएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण कर सिनेडाइजेशन की व्यवस्था का जायजा लिया | 

 
गौरतलब है कि कोरोना वाइरस से जारी जंग में देश के जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम नागरिको से “जनता कर्फ्यू” का आवाहन किया था | राष्ट्र के नाम अपने सम्बोधन में उन्होंने देश की जनता से अपील की थी कि Covid 19 से जंग लग रहे डाक्टर मेडिकल स्टाफ पुलिस व् सफाई कर्मियों के उत्साह वर्धन में कोई कमी का की जाय | 
देश को शांति का सन्देश देने वाले भगवान् बुद्ध की नगरी कौशाम्बी में भी प्रधानमंत्री की अपील ने जादू का असर दिखाया है | जनपद का हर गांव गली मोहल्ला क़स्बा नगर सड़के व्यापारिक प्रतिष्ठान हाट बाजार पूरे दिन बंद रहा | लोग अपने घरो में रहकर कोरोना को हारने के लिए एकजुट दिखाई पड़े | निर्धारित समय शाम को हर खास-ओ-आम शख्स अपने घर के दरवाजे पर बाहर निकला और उसने खुले दिन से कोरोना वालेंटियर्स के उत्साह वर्धन में शंख नाद, तालियां और ड्रमढोल बजाया | 
जनता कर्फ्यू के दौरान जनपद का पुलिस और प्रशासनिक अमला भी खासा मुस्तैद दिखा | पूरे समय पुलिस के अधिकारी चप्पे चप्पे की निगरानी करते रहे | डीएम और एसपी ने व्यवस्था का जायजा लिया | इस दौरान डीएम एसपी जिला जेल भी पहुंचे | उन्होंने जेल निरीक्षण कर सेनेडाइजेशन की व्यवस्था देखी | 
 
डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि जनता के कर्फ्यू के दौरान उन्होंने जनपद में भ्रमण किया है कही से कोई भी अप्रिय की घटना प्रकाश में नहीं आई है | जेल का निरीक्षण कर यह देखा गया है कि यहाँ पर सेनेडाइजेशन की व्यवस्था दुरुश्त है या नहीं | व्यवस्था चाक-चौबंध मिली है |
 
कोरोना वाइरस से जारी जनता की जंग में पूरे दिन वाहनों का शोर थमा रहा | ऐसे में बाग़ बगीचे में पक्षियों का कलरव साफ़ तौर पर सुनने को मिला | शाम 5 बजे जब कोरोना वालेंटियर के उत्साह वर्धन में जनता ने शंखनाद कर तालिया बजानी शुरू की तो गांव के खेत बाग़ बगीचों से परिंदो ने भी अपने कलरव को आवाज को निकला | गांव के रहने वाले सुदामा बताते है कि उस समय उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि मानो पक्षी में कोरोना के वालेंटियर को अपनी चहचआहट से धन्यवाद दे रहे हो |
Ajay Kumar

Click