श्रीकृष्ण को 56 भोग का प्रसाद लगा भक्तों में किया वितरित

10

हमीरपुर। कुरारा हमीरपुर श्री राजाराम डिग्री कालेज मिश्रीपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा पुराण में सोमवार को बनारस से पढ़ाने कथा व्यास द्वारा गोवर्धन पूजा की कथा का बिस्तार से वर्णन किया गया। वहीं गोवर्धन पर्वत की कृत्तिम झांकी बना भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग का प्रसाद लगा भक्तो को वितरित किया गया।

कथा के पांचवे दिन काशी हिन्दू विश्व विद्यालय वाराणसी से पधारे कथा व्यास आचार्य शिवदत्त शास्त्री द्वारा कथा के साथ भक्तो द्वारा गोवर्धन पर्वत की कृत्रिम आकृति झांकी के माध्यम से दर्शाई गई। भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाए गए।

प्रवचनों में आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म और सत्य की पुन: स्थापना के लिए द्वापर युग में अवतार लिया। उन्होंने बाल्य अवस्था में ही कालीय नाग का मर्दन करके यमुना जी को पवित्र किया, पूतना एवं बकासुर आदि मायावी शक्तियों का अंत किया।

बृज भूमि में आतंक के पर्यायी कंस मामा का वध करके अपने माता-पिता देवकी-वसुदेव और नाना महाराज उग्रसेन को कारागार से मुक्त कराया। गोवर्धन पूजा में प्रकृति की पूजा का उल्लेख किया गया। गायकों द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।

भागवत आरती में हमीरपुर सदर विधायक मनोज प्रजापति, जिलाध्यक्ष भाजपा ब्रजकिशोर गुप्ता, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, सहित क्षेत्र के सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

  • एमडी प्रजापति
Click