भजन संध्या में दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम

7

गरीबों के कल्याण के लिए हुआ है पीएम मोदी का जन्म-आर के सिंह पटेल।
सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत 53 दिव्यांगों को सांसद ने बांटे उपकरण।

चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपाईयों द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को भजन संध्या स्थल सीतापुर में दिव्यांग कल्याण शिविर को आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दिव्यांगों को विकास की मुख्य धारा से जोडने के लिए संकल्पित है। केंद व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांग आज हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे है।

सांसद ने दिव्यांगजनों से पदम विभूषण से सम्मानित जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज एवं दृष्टि संस्था के निदेशक शंकर लाल गुप्ता को अपना आदर्श बनाकर प्रगति के पथ पर अग्र्रसर होने का आहवान किया।

शनिवार को सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत भजन संध्या स्थल पर वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर द्वारा दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने किया।

इस मौके पर सांसद श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म गरीबों के कल्याण के लिए हुआ है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री 72वें जन्मदिन को भाजपाईयों द्वारा पूरे देश में सेवा पखवाडा कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढाने का काम किया है।

उन्होने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार दिव्यांगों को विकास की मुख्य धारा से जोडने के लिए संकल्पित है। सरकार द्वारा दिव्यागों को ट्राई साइकिल,व्हील चेयर आदि सहायक उपकरणों का गांव-गांव कैम्प लगाकर वितरण किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज ने दिव्यांग होने के बावजूद चित्रकूट में एशिया के प्रथम दिव्यांग विश्वविद्यालय की स्थापना कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके साथ ही अपनी विलक्षण प्रतिभा के दम पर चित्रकूट का सम्मान पूरे विश्व में बढाने का काम किया है।

वहीं दृष्टि संस्था के संस्थापक शंकर लाल गुप्ता ने स्वयं दृष्टिहीन होने के बावजूद दिव्यांगों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्य दिव्यांगों के लिए अनुकरणीय है।

वहीं भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिले के प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में दिव्यांग सकलांगों से पीछे नही है। कहा कि कई दिव्यांगों ने सौ फीसदी दिव्यांगता के बावजूद अपनी प्रतिभा के दम पर आईएएस बनकर आदर्श प्रस्तुत किया है।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा दिव्यांगों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के उत्थान के लिए समर्पित है।

जिले में लगातार कार्यक्रम का आयोजन कर अधिक से अधिक दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता,बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य लवकुश चतुर्वेदी,पंकज अग्रवाल,वरिष्ठ अश्वनी अवस्थी,नेता दिनेश तिवारी, राजेश्वरी द्विवेदी,ममता तिवारी,आशीष रघवंशी,जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री प्रतिभा पाल,जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया,क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम अग्रवाल आदि सैकडों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।

रिपोर्ट: पुष्पराज कश्यप, चित्रकूट

Click