भाजपा बूथ अध्यक्ष के निधन से शोक में डूबा शिवगढ़ क्षेत्र

254

कौशल किशोर रावत पंचतत्व में विलीन

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं निष्ठावान पार्टी के प्रति समर्पित बैंती बूथ अध्यक्ष कौशल किशोर रावत (44) की हृदय गति रुकने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। जिनके निधन की खबर सुनकर समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं। जिनके बैंती स्थित आवास एवं अंतिम दर्शन यात्रा में आम जनमानस के साथ ही भाजपा नेताओं का तांता लगा रहा।

विदित हो कि बीती रात करीब डेढ़ बजे कौशल किशोर रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी हृदय गति रुक गई। जिन्हें परिजनों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया जहां पर हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्साधिकारी तरुण मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिनके निधन की खबर सुनते ही शिवगढ़ भाजपा मण्डल के उपाध्यक्ष एवं कौशल किशोर रावत के छोटे भाई कमल किशोर रावत सहित परिजनों में कोहराम मच गया। शिवगढ़ क्षेत्र के समूचे भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिन्हें बुधवार को गांव में ही करीब 11 बजे मुखाग्नि दी गई। शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉ. जीबी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र कुमार शर्मा, दिनेश सिंह भदौरिया, रामेश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित भाजपा नेता ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कौशल किशोर रावत के निधन से पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है। कौशल किशोर रावत पार्टी के सच्चे ईमानदार सिपाही थे जिनमें पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा कूट-कूट कर भरी थी। जिनकी अंतिम दर्शन यात्रा में जितेंद्र बहादुर सिंह, रमेश शुक्ला,बैंती प्रधान जानकीशरण जायसवाल, शिवली प्रधान संतोष कुमार रावत,रतीपाल रावत ,वरिष्ठ सपा नेता मुनेश्वर पासी, अंबिका प्रसाद दीक्षित, गौरव मिश्रा, मायाराम रावत,दिनेश सिंह, सूरज रावत,अयोध्या प्रसाद, शिवराज,रामधन,इंदल, सुरेश जायसवाल, अनिल शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

कौशल किशोर रावत के आकस्मिक निधन से उनकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्री विजयलक्ष्मी, राजलक्ष्मी वेद लक्ष्मी, मां राजेश्वरी देवी, पिता बाबूलाल, नाना रामनाथ, भाई कमल किशोर रावत सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जिनके निधन से जहां सावित्री देवी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं तीनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

कौशल किशोर के निधन से बैंती में फीकी रहेंगी होली

कौशल किशोर रावत बैंती के ऐतिहासिक होलिकोत्सव एवं शीतलाष्टमी आठव महोत्सव आयोजक कमेटी के सक्रिय पदाधिकारी थे। जिनके निधन से आयोजक कमेटी शोक में डूब गई है। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कौशल किशोर रावत का निधन समूची ग्राम पंचायत के लिए अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें। श्री मिश्रा ने कहा कि होलिकोत्सव आयोजक कमेटी का प्रत्येक सदस्य गहरे सदमे में है जिसके चलते इस बार का होलिकोत्सव एवं आठव महोत्सव कार्यक्रम फीका रहेगा।

नहीं उठा विधायक का फोन

सबसे बड़ी विडंबना रही कि पार्टी के जिस सच्चे सिपाही ने समर्पण की भावना से पार्टी के लिए कार्य किया और वर्तमान भाजपा विधायक रामनरेश रावत के चुनाव प्रचार में एड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया उसके निधन पर विधायक को दर्जनों बार फोन मिलाने के बावजूद विधायक का फोन नहीं उठ सका।

Angad Rahi

Click