भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने गरीबों को बांटे लंच पैकेट

10

गरीबों को भोजन वितरित करते सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ

– सदर विधायक प्रतिनिधि भी शहर में भ्रमण कर बांट रहे भोजन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी

बांदा। 21 दिवसीय देशव्यापी लाक डाउन के चलते गरीबों और मजदूरों को पेट भरने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में तमाम भाजपाई, व्यापारी और जनप्रतिनिधियों के द्वारा भोजन वितरण की व्यवस्था की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए गरीबों को लंच पैकेट का वितरण किया। आश्वासन दिया कि किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष से लंच पैकेट पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कराहट नजर आई। गरीब सेवा समिति द्वारा कटरा, संकट मोचन मंदिर, कालूकुआं, चमरौडी चैराहा और अलीगंज में भाजपा नेत्री द्वारा लंच पैकेटों का गरीबों को वितरण किया गया। इस दौरान नरेंद्र गुप्ता और हिमांशु महिला नेत्री के साथ रहे।

लंच पैकेट वितरित करतीं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता

इसी तरह सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ के द्वारा भी गरीबों को लंच पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर गरीबों को लंच पैकेटों का वितरण किया गया। मालुम हो कि सदर विधायक के डीएम कालोनी स्थित आवास में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, वहां पर फोन करने पर गरीबों को तत्काल भोजन पहुंचाया जाएगा। इधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी लगातार शहर में घूम-घूमकर भोजन का वितरण कर रहे हैं। गरीबों को ढूंढ-ढूंढ़कर भोजन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

भोजन सामगी वितरित करने जाते
Sudhir Kumar Trivedi

Click