भारतीय संविधान की 73वीं वर्षगांठ पर रेलकोच में मनाया गया संविधान दिवस

12

लालगंज, रायबरेली। भारतीय संविधान की 73 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आरेडिका में संविधान दिवस मनाया गया।

जिसमें आरेडिका के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता एस.एस. कलसी, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एन.डी. राव एवं उच्चाधिकारियों  द्वारा संविधान की ‘‘उद्देशिका ‘‘  का पाठ किया गया। और आरेडिका के अन्य अधिकारियों  और कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल पर ही संविधान की ‘उद्देशिका ‘‘  का पाठ किया।

इसके अतिरिक्त प्रशासनिक भवन में भारतीय संविधान के निर्माण में महापुरुषों द्वारा किए गये महत्वपूर्ण योगदान पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।

इस प्रदर्शनी में आरेडिका के अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया और संविधान की ‘‘उद्देशिका ‘‘ एवं ‘‘मौलिक कर्तव्यों‘‘ की जानकारी के साथ-साथ संविधान निर्माताओं के  संघर्षों, कार्य कुशलता और महत्वपूर्ण योगदान से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर आरेडिका के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • संदीप कुमार फिजा
                       

                       
           
Click