भारत जोड़ो यात्रा में राहुल संग नंगे बदन शामिल हुआ बच्चा

56
भारत जोड़ो यात्रा

पिता बोले- टी शर्ट पहने राहुल की तरह बेटे को भी ठंड नहीं लगती

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में चौंकाने वाला सीन दिखा। यहां एक बच्चा टी शर्ट में राहुल गांधी के साथ नंगे बदन चल रहा था। एक तरफ जहां राहुल गांधी टी शर्ट में चल रहे थे तो उनके साथ 5 साल का बच्चा नंगे बदन पैदल चल रहा था। यह बच्चा रोहतक का रहने वाला अभिमन्यु है। वह चंद्रशेखर आजाद के किरदार में राहुल गांधी के साथ चला।

अभिमन्यु के पिता एडवोकेट सुनील शर्मा ने कहा कि उनका बेटे को ठंड कम लगती है। इस वजह से वह अक्सर सर्दियों में भी चंद्रशेखर आजाद के रोल प्ले करता है। रोहतक बार एसोसिएशन के वकीलों ने एक कार्यक्रम के दौरान अभिमन्यु को सम्मानित किया।

अभिमन्यु

जब अभिमन्यु करीब तीन-साढ़े तीन साल का था तो उसने चंद्रशेखर आजाद व भगत सिंह का किरदार निभाना आरंभ कर दिया था। इनसे वह खुद भी प्रेरणा लेता है। विभिन्न कार्यक्रमों में अभिमन्यु होता है और उस दौरान चंद्रशेखर आजाद बनकर दूसरों में भी देशभक्ति को भरने का काम करता है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ अभिमन्यु

भारत जोड़ो यात्रा – सुनील शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले अभिमन्यु मोबाइल फोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो देख रहा था। जिसके बाद उसने इस यात्रा के बारे में पूछा। वहीं बाद में अभिमन्यु ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई। बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए जब राहुल गांधी की यात्रा यहां पहुंची तो उसमें शामिल हुआ।अभिमन्यु को ठंड नहीं लगती

अभिमन्यु काे ठंड कम लगती है। सुनील शर्मा ने बताया कि अभिमन्यु को ठंड कम लगती है। इसलिए वह सर्दियों में होने वाले कार्यक्रमों में भी चंद्रशेखर आजाद का रोल प्ले कर चुका है।

पिछले साल तो इससे भी अधिक ठंड में उसने इसी तरह रोल प्ले किया था। वहीं रूटीन में अब उसका अभ्यास भी हो चुका है। जिसके बाद उसे ठंड में बीमार होने का खतरा भी नहीं है।

अभिमन्यु को सम्मानित किया बार एसोसिएशन ने

भारत जोड़ो यात्रा – अभिमन्यु के पिता ने बताया कि वह शुरुआत से ही चंचल स्वभाव का है। जो भी उसे बताते हैं, उसे तुरंत समझ लेता है। भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पता लगने के बाद अभिमन्यु अपना गुल्लक लेकर शामिल हुआ। वहीं राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए दिया। उनका मानना था कि यह अच्छे कार्य के लिए यात्रा निकाली जा रही है।

एडवोकेट सुनील शर्मा ने बताया कि उसका इकलौता बेटा अभिमन्यु केजी कक्षा में पढ़ता है। वह खेलकूद के साथ पढ़ाई में भी अच्छा है। भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम को अच्छी मानकर वह शामिल हुआ था। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर अभिमन्यु काफी खुश है।

Reports Today

Click