हनुमान गढ़ी मेला मैदान से भारत जोड़ो यात्रा शुरू

20

रायबरेली। बढ़ती महंगाई एवं धर्म संप्रदाय की राजनीति के विरोध में कांग्रेस द्वारा जिले में भी भारत जोड़ों यात्रा का शुभारंभ रायबरेली रोड स्थित हनुमान गढ़ी मेला मैदान से किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुशील पासी एवं जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अगुवाई में भारत जोड़ों यात्रा का नेतृत्व किया गया।

बताते चले की राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा को देख जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बछरावां विधान सभा से भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत की गयी। भारत जोड़ों यात्रा कस्बा होते हुए शिवगढ़ मोड, ओथीं, हसनपुर, पारा कला होते हुए ओसाह पहुंची।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व बछरावां विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी नें भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की 2014 की सप्रग सरकार में 400 रुपए सिलेंडर पर हाय तौबा मचाने वाली भाजपा को अब अपनी सरकार में 11 सौ रुपए में बिकने वाला सिलेंडर नहीं दिखता।

डीजल, पेट्रोल के दाम से गरीब भी पूरी तरह प्रभावित दिख रहा। मंदिर मस्जिद की राजनीति के अलावा इस सरकार का आम आदमी, किसान, मजदूर, बेरोजगार आदि से कोई लेना देना नहीं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मिल रहे अपार जनसमर्थन को देख ईडी, सीबीआई लगाने वाली मौजूदा सरकार तिलमिलाई नजर आ रही।

इस दौरान पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार अतुल सिंह, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, अजीत सिंह, राकेश सिंह राना, नौशाद नदीम, अभय सिंह, कृपा शंकर शर्मा,प्रदीप चौधरी,भगवान दीन फौजी, सचिदानंद तिवारी, विचित्र चौधरी, दिनेश शुक्ला, दिनेश मिश्रा, मनोज कसेरा, अंकुर जायसवाल, सुनील कुमार, बृजेश, आदित्य सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अशोक यादव एडवोकेट

Click