भेड़ी डांडा गांव से कांवरियों का जत्था महेश्वरी माता के मंदिर में माथा टेकने के बाद लोधेश्वर के लिए पैदल रवाना हुआ, कांवरियों पर की पुष्प वर्षा

8

सरीला क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव से शिवरात्रि पर लोधेश्वर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए 40 कांवरियों का जत्था मां महेश्वरी के मंदिर में माथा टेकने के बाद पैदल रवाना हुआ है। बैण्ड बाजे व डीजे के साथ कांवरियों का जत्था गाँव भ्रमण करते हुए ग्रामीणों ने कावरियों पर पुष्प वर्षा की। ग्राम प्रधान धीरज सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कांवरियों को रवाना किया। कांवर लेकर जा रहे श्याम, रामस्वरूप, मुन्ना, गौरव, भरत सिंह, विनय सिंह, छोटू, जनक आदि ने बताया कि कानपुर में गंगा नदी से जल लेकर बाराबंकी होकर लोधेश्वर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक शिवरात्रि को करेंगे। कांवरियों की आस्था देख मौजूद ग्रामीणों ने उनका मनोबल बढ़ाया तथा मंगल यात्रा की कामना की।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

Click