भेंट चढ़ गई निर्माणाधीन डीह फुरसतगंज मार्ग

176

पीले ईंटों से नाली का निर्माण करते लोग

डीह-रायबरेली। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सुन्दरगंज चौराहा डीह से फुरसतगंज को जाने वाली 11 किमी सड़क का निर्माण चल रहा हैं। जिसमे कस्बा डीह में संस्था द्वारा सड़क के किनारे नाली का निर्माण मानक के विपरीत पीली ईंटों से कराया जा रहा हैं।

नाली निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग कर बड़ी मात्रा में घोटाला हो रहा हैं। क़स्बे में ग्रामीण घटिया सामग्री व पीली ईंटों से हो रहे नाली निर्माण का विरोध जता रहे हैं और लगातार आक्रोश भी बढ़ रहा हैं। शुक्रवार की दोपहर कस्बे के ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को पीले ईंटों से हो रहे नाली निर्माण की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी कई दिनों से दी जा रही हैं उसके बाद भी पीले ईंटों से ही निर्माण चल रहा हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांचकर कार्यवाही किये जाने की मांग की हैं।

उमेश चौरसिया रिपोर्ट

 

Anuj Maurya

Click