मई में 13 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, लिस्ट देखें

684

भले ही इस वक्त देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू है लेकिन बैंकिंग सेवाएं इसके दायरे से बाहर हैं। बैंक नियमित रूप से खुल रहे हैं, हालांकि कामकाजी घंटों को कम कर दिया गया है और कुछ सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। कर्मचारियों की संख्या भी कम है। इस बीच मई माह में 13 बैंक हॉलिडे पड़ रहे हैं। यानी 30 दिन में से केवल 17 दिन बैंकों में काम होगा। 13 छुट्टियों में से 5 रविवार हैं।

मई 2020 में बैंकों में रहने वाली छुट्टियां

1 मई: मजदूर दिवस (सभी राज्यों में)

3 मई: रविवार (सभी राज्यों में)

7 मई: बुद्ध पूर्णिमा (पटना, तिरुवनंतपुरम, कोलकाता, कोच्चि, इंफाल, बेलापुर, मुंबई, नागपुर, पणजी, हैदराबाद, गुवाहटी, चेन्नई, बेंगलुरु)

8 मई: रवीन्द्र नाथ टैगोर जयंती (कोलकाता)

9 मई: माह का दूसरा शनिवार (सभी राज्यों में)

10 मई: रविवार (सभी राज्यों में)

17 मई: रविवार (सभी राज्यों में)

21 मई: शब-ए-कादर (जम्मू, श्रीनगर)

22 मई: जुम्मा अलविदा (जम्मू, श्रीनगर)

23 मई: माह का चौथा शनिवार (सभी राज्यों में)

24 मई: रविवार (सभी राज्यों में)

25 मई: ईद-उल-फितर (सभी राज्यों में)

31 मई: रविवार (सभी राज्यों में)

Click