मामूली विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

10

दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट – शैलेश नीलू

अमेठी। मोहनगज थाना क्षेत्र के पूरे बोधी मजरे तिलोई गांव में मामूली बिबाद के चलते जम कर चले लाठी डण्डे कुल्हाड़ी एक पक्ष से चार जबकि दूसरे पक्ष से एक लोग हुये घायल, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द़ पहुचाया।

दो लोगो की हालत गम्भीर देख घायलो को जिला अस्पताल रेफेर कर दिया गया। देर शाम तेज आधी तूफान के चलते एक पेड रास्ते मे गिर गया और रास्ता अवरूध्द हो गया। जिसपर श्रीराम पुत्र सूरजपाल उपाध्याय 50 बर्ष तथा उनकी पत्नी बिन्धा देबी पुत्र कुलदीप श्रीराम उर्म 26 वर्ष तथा छोटा पुत्रप़दीप कुमार 22 वर्ष पेडो की डाल को काटकर रास्ता साफ कर रहे थे। इतने मे दूसरे पक्ष से मो मजीद, जमील व सलमान, आ पहुंचे दोनो मे बाद बिबाद शुरु हो गया बात बिबाद होते होते इतनी बढ़ गयी कि एक दूसरे पक्ष पर लाठी डण्डे कुल्हाड़ी से हमला शुरु हो गया जिससॆ एक पक्ष से मु मजीद तथा दूसरे पक्ष से कुलदीप, प्रदीप कुमार बिन्धा देबी तथा श्रीराम धायल हुये घायलो मे कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार गम्भीर रुप से घायल हुये। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल किया गया रेफर। इस सम्बनध मे थानाध्यक्ष बिश्वनाथ यादव ने बताया की दोनो पक्षो से चार चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

 

Click