मुलायम सिंह की अच्छी सेहत के लिए पूजापाठ

34

रायबरेली। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अच्छी सेहत के लिए सपा कार्यकर्ता पूठापाठ कर रहे हैं।

बता दें कि बीते रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जारी है। सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही थुलवासा में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से पूजा-पाठ शुरू कर दिया।

शनिवार को निकट चौकी थुलवासा हनुमान मन्दिर पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर सपा नेताओं ने सुन्दर कांड पाठ करते हुए हवन किया। निवर्तमान जिला सचिव वीरेंद्र यादव ने बताया कि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक नहीं है।

वीरेंद्र ने बताया कि तब से लोगों ने यहां नेता जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने की कामना लेकर सुन्दरकाण्ड का पाठ किया और हवन किया। नेताजी स्वस्थ हों और वापस से हम लोगों का मार्गदर्शन करें। भगवान से यही कामना की गई है।

मुलायम सिंह यादव खराब सेहत के चलते 22 अगस्त से ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। विधायक श्याम सुन्दर भारती ने बताया कि बीते रविवार को अचानक सेहत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया गया है।

डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। इस दौरान समर यादव ,राम सनेही, राहुल यादव ,बाबू यादव, पुत्तू यादव विनय, महेश कुमार, पवन, विनोद यादव, हरि प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

Click