मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मनाया गया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन!

12

हॉकी कोच संतोष कुमार व खिलाड़ियों ने केक काट कर मनाया खेल दिवस

रिपोर्ट – दुर्गेश सिंह

रायबरेली।जिले के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

बताते चलें कि हॉकी के खेल में गौरवशाली इतिहास बनाने वाले हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर स्टेडियम के हॉकी कोच संतोष कुमार की अगुवाई में स्टेडियम के हॉकी खिलाड़ियों ने केक काटा तथा मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया।बताते चलें कि मेजर ध्यानचंद का जन्म सन् 1905 को हुआ था,जिन्होंने अपने जीवनकाल में हॉकी के जादूगर और पद्मभूषण का खिताब हासिल किया था।स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर हॉकी खिलाड़ी बालिका वर्ग से अंजली सोनी, शिवानी, महिमा, नैना, प्राची, सुनैना, मनीषा, हिमाँशी, नेहा, संजना, राखी, रिति सोनी एवं बालक वर्ग से रौनक, नौशाद, अंकित, अनीस, सम्राट, हमजा, किस्लय, अविरल, सक्षम व हमजला सहित दर्जनों खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को अपना आदर्श बनाने का प्रण लिया।

हर वर्ग के बच्चों को खिलाड़ी बनाना चाहते हैं कोच संतोष

बताते चलें कि मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के हॉकी कोच संतोष कुमार का सपना है कि हर वर्ग के बच्चे हॉकी के खेल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें,अपने इसी सपने को वह पिछले 8 सालों से पूरा करने का बराबर प्रयास कर रहे हैं,जिसका नतीजा भी काफी बेहतर नजर आ रहा है,कोच संतोष कुमार के द्वारा तैयार किये गये बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी आज मंडल से लेकर स्टेट तक अपना परचम लहरा चुके हैं,वहीं कई दर्जन नये बच्चों को भी हॉकी के खेल में आगे बढ़ने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

Click