मौसम ने मारी पलटी, पैक रजाइयां बाहर आईं

54

चित्रकूट। शिवरात्रि की सुबह अचानक मौसम ने पलटी खाई। लगभग सुबह छह बजे 5 मिनट की बरसात के बाद धूप निकली और गर्मी बढ़ी। दोपहर दो बजते- बजते एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और पारा तेजी से गिरा। बादलों ने अपना रौद्र रूप दिखाया और लगभग एक घंटे की बरसात के बाद हर कहीं जल भराव दिखाई देने लगा। दोपहर बाद ही मौसम का हाल कुछ ऐसा रहा कि लोगों को हाफ शर्ट की जगह स्वेटर, शाल व मफलर को एक बार फिर से निकालना पड़ा। रात में भी पंखों को बंद कर रजाईयों की शरण में जाने को मजबूर होना पड़ा। शनिवार की सुबह से ही मौसम का हाल ठंड से भरा और खुशनुमा बना हुआ है। पहाड़ों पर कोहरा व वास्प के कण दिखााई दे रहे हैं। सूर्य देव के दर्शन अभी सुलभ नही हुए हैं।

वैसे चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक विनय दुबे के अनुसार कानपुर परिक्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में आगामी सप्ताह आसमान में हल्की से मध्यम मध्यम बदली रहेगी। आज और कल स्थानीय स्तर पर बूंदा बांदी की संभावना है। हवा के सामान्य से तेज गति से चलने की संभावना है।

चित्रकूट का आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Sandeep Richhariya

Click