युवती से गैंगरेप, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

368

प्रमोद राही

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात कई घंटों तक बंधक बनाकर एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पहले युवती को एक जानकार बहलाकर गांव से दूर झाड़ियों में ले गया। यहां उसने युवती से जबरन रेप किया। जिसके बाद अचानक चार अन्य युवक नशे में वहां पहुंच गए। चारों ने युवती के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कई घंटें बाद दरिंदों दरिंदों के चंगुल से छूटी युवती ने फोन कर वारदात की सूचना पुलिस को दी। चिनहट थाना पुलिस ने पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान टहलू, दिनेश, सतीश, अंशु, जमाल, हरिश के रुप में हुई है।सीओ सत्यसेन के मुताबिक 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। यहां परिवार के थाना चिनहट थाना क्षेत्र में रहती है। गुरुवार देर शाम बाजार से घर लौट रही थी, उसके जानकार टहलू ने घर छोड़ने के बहाने उसे बाइक पर बैठा लिया। लेकिन घर छोड़ने की बजाय टहलू उसे सतरिख रोड के करीब रेलवे क्रासिंग लेकर पहुंच गया। जहां उसने झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।वहीं चिनहट थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि टहलू जिस वक्त दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था, वहीं कुछ दूरी पर 4 लड़के शराब पी रहे थे। लड़की की आवाज सूनकर वह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने भी लड़की को बंधक बना लिया। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए दिनेश, सतीश, अंशु, जमाल और हरिश ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ ही लड़की का मोबाईल भी लूटकर फरार हो गए। अक्षय कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही लड़की का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

कई घंटें बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

सीओ सत्यसेन यादव ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को रात करीब 3.30 बजे उसके साथ गैंगरेप की सूचना दी। आरोपी टहलू करीब 9.30 बजे उसे बहलाकर ले गया था। टहलू के बाद चार अंजान लोगों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।चारों आरोपियों ने टहलू से लूट ली थी। सीओ के मुताबिक टहलू इन चार लोगों के आस-पास मौजूद होने से अंजान था। दोनों को वहां आपत्तिजनक स्थिति में देखकर अन्य चार आरोपी भी पहुंच गए। टहलू ने पुलिस को बताया कि इन चार लोगों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही टहलू से भी मारपीट कर बाइक लेकर फरार हो गए। टहलू ने देर रात पुलिस को बाइक चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने रात में ही उसकी बाइक क्षेत्र से बरामद कर ली। लेकिन टहलू ने दुष्कर्म और मारपीट की वारदात के बारे में कुछ नहीं बताया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब युवती ने खुद पुलिस से संपर्क किया।

Angad Rahi

Click