ये पब्लिक है सब जानती है

32


जनता जनार्दन का आशीर्वाद ही सर्वोपरि राजेश सिंह उर्फ विधायक

राजेश कुमार सिंह उर्फ विधायक ने कई गांवों में किया जनसंपर्क*

जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मान्धाता चतुर्थ से चुनाव मैदान में उतरे राजेश कुमार सिंह उर्फ विधायक ने आज सबसे पहले देल्हूपुर बाजार में स्थित खरवईं रोड़ पर अजीत आरोग्य केंद्र पर पहुंच कर समाज सेवी ,वरिष्ठ पत्रकार अद्वैत दशरथ तिवारी से संपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात मल्हूपुर मेंअवधी के सम्राट, जाने माने कवि आद्या प्रसाद “उन्मत ” की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क की शुरुआत की। उसके बाद खरवईं में शहीद अनिल कुमार सिंह की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात खरवईं में पीयूष कुमार मिश्र के आवास पर जाकर अपने विचार व्यक्त किए किए। उनके बाद मल्हूपुर में राकेश कुमार यादव के आवास पर लोगों से मिल कर समर्थन मांगा तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। खरवईं गांव में निवर्तमान प्रधान त्रिभुवन सिंह के यहां जा कर लोगों से मिले। पूर्व प्रधानाचार्य शिव प्रताप सिंह के यहां संपर्क कर आशीर्वाद लिया। वहीं पर संपर्क के दौरान प्रत्याशी के पिता साधन सहकारी समिति के पूर्व डायरेक्टर केशनाथ सिंह भी आ गये। उसके बाद श्री केशनाथ सिंह खरवईं में संपर्क कर लोगों से समर्थन मांगने में जुट गए।
प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह कल्याणी देवी धाम पर पहुंच गए मां कल्याणी देवी से आशीर्वाद लिया। जहां पर पंडित अंजनी कुमार दुवे ने अपने सहयोगियों के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात कलानी गांव में गंगा प्रसाद दुबे के घर पर पहुंच कर लोगों को संबोधित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चघईपुर गांव में हरेकृष्ण तिवारी के आवास पर लोगों से आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त कर चघईपुर गांव में गुल्लू सिंह के आवास पर लोगों से संपर्क करें सहयोग मांगा।
**उनके इस संपर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवनीश कुमार मिश्र पत्रकार, अद्वैत दशरथ तिवारी पत्रकार, अभिषेक कुमार शर्मा पत्रकार के आलावा जनमेजय सिंह, सूर्य नारायण शुक्ल पंडा, सुशील कुमार शर्मा,निवर्तमान प्रधान अनुराग मिश्र, रणजीत सिंह, पप्पू जायसवाल,कौशलेंद्र सिंह, मूलचंद तिवारी,लालजी तिवारी,अप्पू तिवारी, निवर्तमान प्रधान फरीद उद्दीन,पूर्व सीडीसी मो रफीक,मो असलम, छोटे लाल, कन्हैया सिंह, सुरेश कुमार सहित अनेकों लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहे। अवनीश कुमार मिश्रा प्रतापगढ

Click