रविंद्र सिंह प्रदेश कार्यकारिणी समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

23

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे के अनुमोदन पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया

रिपोर्ट – दुर्गेश सिंह

रायबरेली – स्थानीय सारस होटल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे से अनुमोदन पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह ग्राम प्रधान ग्राम दीपेमऊ सोहावल ब्लॉक डलमऊ को मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे ने कहा अपेक्षा की जाती है कि रविंद्र सिंह संगठन में अनुशासित रहकर पूर्ण आस्था एवं निष्ठा के साथ इसे प्रक्रिया और संघर्षशील बनाने में अपना अटूट सहयोग देंगे। संगठन द्वारा निर्धारित नियम का पालन सुनिश्चित कर पद की गरिमा के अनुरूप आचरण एवं व्यवहार को अमल में लाएंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन रविंद्र सिंह ने कहा उठाएंगे प्रधानों की आवाज

मनोनीत हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन रविंद्र सिंह ने कहा मौजूदा समय में बजट का अभाव है और कार्यों को कराने के लिए प्रधान पर दबाव डाला जा रहा है। ऐसे में ग्राम प्रधान लगातार संघर्ष से जूझ रहे हैं आखिर यह कैसे हो सकता है? बिना बजट के बड़े प्रोजेक्ट कराए जाएं? उन्होंने कहा बजट को रिलीज किया जाए जिससे ग्रामीण इलाकों में विकास का कार्य किया जा सके। उन्होंने प्रधानों के हितार्थ काम किए जाने का भी जोर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद थे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे, रविंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कठगर शिशुपाल सिंह ग्राम प्रधान तेरुखा समेत बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद थे जिन्होंने रविंद्र सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर खुशी जाहिर की।

Click