राजधानी लखनऊ के कमलेश्वर मंदिर में सांसद मनोज तिवारी ने जलाभिषेक कर मांगी दुआएं

60

प्रमोद राही

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर  भोलेनाथ के दर्शन किए। जहां सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा है। बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ता गया।

मंदिर से लेकर बंधे तक महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारें लगी रही। श्रद्धालुओं ने हाथों में गंगाजल, दूध, फल फूल पूजन सामग्री लिए बम भोले के जयकारों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।

वहीं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। मंदिर महन्त देव्या गिरी ने बताया कि मंदिर में चढ़ने वाले दूध से मखाने की खीर व सेवादारों के लिए चाय का वितरण किया गया।

प्रातः देश एवं विदेश की नदियों एवं दिव्य जल स्रोतों से लाए गए 11 पवित्र एवं दिव्य जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। गंगोत्री, यमनोत्री, अलखनंदा, प्रयागराज, अमरनाथ तीर्थ का जल, हर की पौड़ी का जल, कामाख्या देवी शक्तिपीठ का जल, कल्याणी नदी, बदरीनाथ के माणा गांव के निकट सरस्वती नदी का जल, कैलाश मानसरोवर का जल एवं गोमती के जल, 51 कलश जल गोमती से बेसन, शहद, दही एवं भगवान का पूजन एवं स्नान हुआ। 2:30 बजे भस्म आरती के बाद 3 बजे मुख्य आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

Angad Rahi

Click