राजा देवी महाविद्यालय मे स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

15

बाँदा शहर के राजा देवी महाविद्यालय मे आज स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमे 303 छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित किये जायेगे।

गौरतलब है कि शहर के राजा देवी महाविद्यालय मे आज स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सुरेन्द्र पाठक रहे विशिष्ट अतिथियों मे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लवलेश सिंह,पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे,योगगुरु प्रकाश साहू,व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नन्ना, मनोज जैन के द्वारा छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे राजा देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संतोष तिवारी ने बताया कि प्रथम सूची मे 303 छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा तत्पश्चात दूसरी सूची आने पर छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन मे स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो के विषय मे बताया तथा छात्र /छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया समस्त विशिष्ट अतिथियो ने छात्रों को आशीर्वचन प्रदान किया। स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के बीएड प्रवक्ता डॉ जय किशोर तिवारी ने किया। कार्यक्रम मे डॉ दीप्ती द्विवेदी,निधि अग्रवाल,डॉ देवेन्द्र नामदेव,डॉ प्रियंका वर्मा, डॉ अजय वर्मा, विवेक चौरसिया,अमर पाल, सुनील द्विवेदी,सुरभि, नीलम गुप्ता,ऋचा सिंह, मंजू यादव, बिन्दु शुक्ला,सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

Click