रामघाट बाजार की दुकानों पर चला बुलडोजर

38

चित्रकूट। धर्मनगरी में दीपावली मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामघाट में दीपदान महोत्सव के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में बुलडोजर चलाकर रामघाट किनारे बनी दुकानों को गिराना शुरू कर दिया।

2 दिन से चल रहे इस अभियान में अपर जिलाधिकारी, नगरपालिका ईओ व पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। ईओ राम अचल कुरील ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर सख्ती के साथ रामघाट में युद्धस्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

रामघाट किनारे बनी दुकानें हटने से मेले की भीड़ आसानी से रामघाट पर पहुंच सकेगी। रामघाट की भव्यता और सुन्दर दिखने लगेंगी। उन्होंने कहा कि बीच की दुकान हटने से टैम्पो स्टैंड से रामघाट के अब दर्शन होंगे। आगे भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहेगा। साथ ही मलबा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चलेगा।

बुन्देली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह कहते हैं दीपावली पर्व पर धर्म नगरी चित्रकूट में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। प्रशासन द्वारा राम घाट पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने से अब रामघाट के दोनों छोर पुल से बूढ़े हनुमान जी तक घाट एक समान देखने से रामघाट की भव्यता बढ़ेगी और मेले का दबाव भी कम होगा।

रिपोर्ट-पुष्पराज कश्यप

Click