राहुल भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी, यात्रा कश्मीर तक जाएगी

10
राहुल गांधी ने कोरोना पर मिली सरकारी चिट्ठी पर कहाकि भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी। साथ ही विपक्ष को इसमें शामिल होने का न्योता दिया है।

राहुल भारत जोड़ो यात्रा- राहुल गांधी ने कोरोना पर मिली सरकारी चिट्ठी पर कहाकि भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी। साथ ही विपक्ष को इसमें शामिल होने का न्योता दिया है। हरियाणा के नूंह में कांग्रेस नेता ने कहाकि केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मॉस्क लगाओ… कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्‌ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था- देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें।

राहुल भारत जोड़ो यात्रा- इधर, राहुल गांधी ने गुरुवार शाम को देश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इन नेताओं से अपील की है कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी, जहां आप सभी शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही कई भारत यात्री लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। 3 जनवरी 2023 को यात्रा फिर शुरू होगी।

इधर, राजस्थान में भाजपा ने अपनी जन आक्रोश यात्रा पहले स्थगित करने का ऐलान किया, फिर कुछ ही घंटे बाद वो उससे पलट गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यात्रा के स्थगित करने की जानकारी दी। उसके बाद राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया का बयान आया। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना को लेकर कोई एडवॉइजरी जारी नहीं होती, तब तक यात्रा जारी रहेगी।

राहुल भारत जोड़ो यात्रा – कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। राज्य में यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी नूंह के ऐतिहासिक गांधीग्राम (घासेड़ा) पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी के पैरों में पट्‌टी बंधी दिखी। राहुल गांधी 106 दिन से पैदल यात्रा कर रहे हैं। घासेड़ा में ग्रामीणों ने मेवाती पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया। इसके बाद यात्रा गुरुग्राम पहुंच गई है। जहां अब नाइट स्टे हुआ।

भारत जोड़ो यात्रा- राहुल गांधी ने यहां कहा- यात्रा में हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं। इसमें हिंदू, मुसलमान, सिख व ईसाई सब चले हैं। इसमें किसी ने किसी से नफरत नहीं की। किसी ने यह नहीं पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या है? जाति क्या है?। सबने एक-दूसरे का सम्मान किया और गले लगे। कल हमारे PCC प्रेसिडेंट गिर गए सबने मिलकर उन्हें उठा दिया। किसी ने यह नहीं पूछा कि तुम किस जाति धर्म के हो। RSS और नरेंद्र मोदी का नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा- पार्लियामेंट में माइक ऑफ कर देते हैं। इसलिए यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक करनी पड़ी। इस यात्रा में जो हमें सीखने को मिला वह गाड़ी या हेलिकॉप्टर में सीखने को नहीं मिलता। मुझे झूठ बोलना अच्छा नहीं लगता। समय लगेगा, लेकिन हम करके दिखा देंगे। सच्ची सरकार की ज़रूरत है। महंगाई, बेरोज़गारी के लिए मोदी जी से बात करनी होगी। लोकसभा में हमारी बात नहीं सुनी जाती है। देश में ये डर और नफरत फैलाने की बात कर रहे हैं।

राहुल ने कहा- नरेंद्र मोदी का आप चरित्र समझिए। जैसे ही उनके सामने कोई खड़ा हो जाता है। नरेंद्र मोदी उल्टे घूमकर भागना शुरू कर देते हैं। आप पहचानो कि वह मुकाबला नहीं करते, भाग जाते हैं। सब पर लगाम लगा रखी है। इसीलिए वह कभी मीडिया के सामने भी नहीं आते। यह RSS के सब लोगों में है। वह लोगों से डरते हैं। इसलिए कभी सामना नहीं कर सकते।

कांग्रेस नेता ने कहा, “यह वीरों का देश है यहां कोई नहीं डरता। यह यात्रा ने दिखाया है। हम कन्याकुमारी से यहां तक आए हैं। वेणु गोपाल ने मुझे बताया कि हमारे साथ एक 90 साल का व्यक्ति चल रहा है। सबके सामने चलता है, वह किसी से नहीं डरता। जिस दिन यह हिंदुस्तान एक साथ खड़ा हो गया, उस दिन नफरत, हिंसा सब खत्म हो जाएगी। यह दिन अब दूर नहीं, जल्द ही आने वाला है। जब एक बार फिर ये देश भाईचारे के साथ खड़ा होगा।

उन्होंने कहाकि मैं हरियाणा की सड़कों पर चला हूं। क्या हुआ या नहीं हुआ?, इस पर मैं बोलना नहीं चाहता। जो बीत गया, उसमें मुझे कोई इंट्रेस्ट नहीं है। मुझे दिख रहा है कि आज सड़कें खराब हैं। लोगों में दर्द है। यह सब तब पता चलता है, जब आदमी इन सड़कों पर पैदल चलता है। उसके बाद यह समझाने की जरूरत नहीं पड़ती कि यहां क्या कमी है?। यहां पर शिक्षा की ज़रूरत है। यहां पर अस्पतालों-मेडिकल कॉलेजों की ज़रूरत है। यह सबको दिख रहा है और यह हमें भी दिख रहा है। हमारी सरकार आएगी तो जो आपका हक है, वह आपको दिया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा- जुलाई, सितंबर और नवंबर में गुजरात एवं ओडिशा में ओमिक्रॉन सब वैरिएंट BF.7 के 4 केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को पत्र लिखा। PM आज स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा एक दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी। अब आप क्रोनोलॉजी समझिए। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्री फुली वैक्सीनेटेड है।

इसी बीच कांग्रेस ने हरियाणा में CM मनोहर लाल खट्‌टर की अगुआई वाली भाजपा-जजपा सरकार पर बिजली गुल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा – 105वें दिन भड़ास नगीना में यात्रा समाप्त हुई, तो ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह से बिजली नहीं है। 

Reports Today

Click