राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में बहन प्रियंका, जीजा रॉबर्ट और भांजे रेहान भी शामिल

18
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने पर इसमें प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान भी शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा का आज 78वां दिन है। प्रियंका पहली बार इस यात्रा में शामिल हुईं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान वाड्रा भी हैं। कन्हैया कुमार इस यात्रा में लगातार चल रहे हैं। इससे पहले सोनिया गांधी एक दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि मध्य प्रदेश में यात्रा की शुरुआत बुधवार को बुरहानपुर के बोदरली गांव से हुई। यात्रा 12 दिन में 6 जिलों से गुजरती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी चल रही हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी हैं। यह पहला मौका है जब प्रियंका गांधी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। रेहान, प्रियंका गांधी के पुत्र

गौर करें तो भारत जोड़ो यात्रा 6 राज्यों से होकर मध्य प्रदेश पहुंची है। यात्रा में गुरुवार को मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान के नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सेवा दल भी साथ चल रहा है। इसका गठन 8 दिसंबर 1923 को हिंदुस्तानी सेवादल के नाम से किया गया था। आजादी की लड़ाई में सेवादल ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। 1947 में इसका नाम हिंदुस्तानी सेवादल से बदल कर कांग्रेस सेवा दल कर दिया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू इसके पहले अध्यक्ष थे। इसे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के सपनों का संगठन कहा जाता है।

कांग्रेस की इस भारत यात्रा में राहुल गांधी के साथ एमपी के दो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह साथ चल रहे हैं।

राहुल गांधी ने MP में यात्रा शुरू करने से पहले बोदरली में कहा- ये यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरू की थी। जब हमने शुरू की तो विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किमी लंबा है। यह पैदल नहीं किया जा सकता। हम मध्य प्रदेश में आए हैं। यहां 370 किमी चलेंगे। यह तिरंगा हम श्रीनगर में लहराएंगे। इसे कोई नहीं रोक सकता। यह तिरंगा श्रीनगर जाएगा। यात्रा के पीछे 3 लक्ष्य हैं। सबसे पहला- जो नफरत, हिंसा और डर हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है, उसके खिलाफ यह यात्रा है। देखिए, तरीका क्या है BJP का। सबसे पहले डर फैलाओ। पहले ये डर फैलाते हैं। जब यह डर फैल जाता है, तब हिंसा में बदल देते हैं।राहुल गांधी-प्रियोंका गांधी

देखिए, हिंसा कोई चीज नहीं होती। हिंसा डर का एक रूप है। जो डरता नहीं वो हिंसा नहीं कर सकता। जो डरता है, वहीं हिंसा करता है। यात्रा का पहला लक्ष्य- किसान, मजदूर और युवा के मन से डर हटाना है।

राहुल ने कहा आज थोड़ी देर हो गई। हम अपनी बात नहीं रखते। मुंह बंद और कान खुले रखते हैं। मन की बात नहीं, आपके मन की बात सुनते हैं। किसानों, युवाओं, व्यापारियों के मन की बात सुनते हैं। दिनभर सुनते हैं। शाम 7 बजे हम अपनी बात रखते हैं। बहुत मजा आएगा। कांग्रेस की कार्यकताओं को थोड़ी थकान होगी। आप देखना लाखों लोग, लाखों युवा, बेरोजगार इस यात्रा में शामिल होंगे।

Reports Today

Click