रोहित ने बढ़ाया वेद विद्यालय का मान, जीता स्वर्ण पदक

156

– सात साल तक जयेन्द्र सरस्वती वेद विद्यालय में पाई शिक्षा

संदीप रिछारिया

सीतापुर का वेद विद्यालय आज काफी गौरव महसूस कर रहा है। इस गौरव का भरपूर कारण यहां के आचार्यो व शिक्षार्थियोें को उपलब्ध कराया है रोहित ने। रोहित ने यहां सात साल की प्राप्त की। इस समय वह श्री वेंकटेश्वर वेद विद्यालय तिरूपति देव स्थानम में अध्ययन कर रहा है। इस वेद विद्यालय की शास्त्र आगम विद्वत सभा की परीक्षा में रोहित ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर स्वर्णपदक प्राप्त किया। रोहित की इस कामयाबी पर चित्रकूट के जयेंद्र सरस्वती वेद विद्यालय में भी प्रसन्नता का माहौल है। विद्यालय के पूर्व छात्र की इस अभूतपूर्व सफलता पर प्राचार्य हरेकृष्ण पंडा के नेतृत्व में आचार्य संतोष पाठक, डाॅ गोपाल दास तिवारी, विजय पाडेय, डाॅ प्रकाश प्रपन्न त्रिपाठी, रामेंद्र त्रिपाठी, गंगाप्रसाद आचार्य, राधेरमण त्रिपाठी के साथ छा़त्रों ने विद्यालय में स्थापित पुरातन मनकामेश्वर शिव मंदिर में महारूद्र का पूजन व अभिषेक किया।

Sandeep Richhariya

Click