लखनऊ के लिए काउंटर बुकिंग शुरू, दिल्ली के लिए 12 अतिरिक्त बसें दौड़ी

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने की तैयारियांलखनऊ, प्रतापगढ़, कानपुर आदि जिलों के लिए बसों के फेरे बढ़ेरायबरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम होली पर यात्रियों को खास सहूलियतें दे रहा है। रोजाना लखनऊ से सफर करने वाले करीब 20 हजार लोगों के लिए रायबरेली डिपो पर काउंटर बुकिंग शुरू कर दी गई है। बुकिंग के बाद तय समय पर उन्हें स्टेशन पर बस मिलेगी। दिल्ली जाने-आने वाले लोगों को आरामदायक यात्रा करने के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।
दिल्ली रूट पर 10 से 12 अतिरिक्त बसें संचालित की गई हैं। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर आदि जिलों के लिए भी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। लोकल रूट पर भी फेरों की संख्या बढ़ा दी गई है। होली का पर्व अपने घर में मनाने के लिए लोगों को यात्रा की बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने व्यवस्था कर दी है। रोजाना दिल्ली रूट पर पांच बसें जिले से चलती हैं। होली को लेकर बसों की संख्या को अलग-अलग तारीखों में बढ़ाया गया है। सात मार्च को 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी, जबकि आठ मार्च को 12 अतिरिक्त बसें संचालित कराने का कार्यक्रम बनाया गया है। शुक्रवार को भी आठ बसें दिल्ली भेजी गईं। होली के बाद भी अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रहेगा।
जिले के बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में रहते हैं और होली पर अपने घर आते हैं। लोगों को आवागमन की सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने ये तैयारियां की हैं। लखनऊ आने-जाने वाले लोगों को निगम ने विशेष सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए काउंटर बुकिंग शुरू कराई गई है। रायबरेली डिपो पर पहुंचकर कोई भी लखनऊ के लिए एडवांस बुकिंग करा सकता है।
उसे तय समय पर बस उपलब्ध मिलेगी। उसे बाकायदा सीट भी आवंटित होगी। इसके अलावा कानपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, प्रयागराज आदि जिलों के लिए भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। होली पर आसपास के जिलों के रूटों पर दौड़ रही अनुबंधित बसों के फेरे भी दोगुने कर दिए गए हैं। आम समय में बसों को करीब 400-400 किलोमीटर की दूरी रोजाना तय करनी पड़ती है, लेकिन होली पर बसों को 800-800 किलोमीटर रोजाना चलने के लिए टारगेट दिया गया है।
होली पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए तैयारियां की गई हैं। तय कार्यक्रम के तहत बसों का संचालन भी शुरू करा दिया गया है। लखनऊ के लिए काउंटर बुकिंग शुरू कराई गई है। दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। अन्य रूटों पर भी फेरे दोगुने कर दिए गए हैं।
अक्षय कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम

दुर्गेश सिंह चौहान

contact or whatapp@9455511560

Click