मांधाता में 2 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

23

प्रतापगढ़। कोतवाली मांधाता पुलिस ने गांजा बेचने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त पुरैली गांव का बताया जा रहा है।

गांजे के साथ पकड़े गए अभियुक्त को छुड़ाने के लिए कई सफेदपोश नेताओं ने जोर आजमाइश किया परंतु पुलिस ने किसी को भाव नहीं दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपना जाल बिछाया था सटीक मुखबिरी पर पुलिस ने गाजा सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

नाजायज सूखा गांजा के साथ पकड़ा गया युवक सुनील सिंह निवासी ग्राम पुरैली है सराय मुरार सिंह गांव से यस ओ मांधाता पुष्पराज सिंह यस यस आई भृगुनाथ मिश्रा यस आई विवेक यादव मैं पुलिस टीम 1 किलो 800 ग्राम सूखा गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली मांधाता में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

अवनीश कुमार मिश्रा

Click