लोकतन्त्र की मजबूती के लिए राजनीति में आए युवा : प्रो0 आनंद कुमार

5

नागेपुर में आयोजित जन संसद में जुटे देश भर के समाजसेवी।

वाराणसी/मिर्जामुराद:  लोक समिति आश्रम नागेपुर में दल मुक्त भारत संगठन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया  का आयोजन से किया गया। जिसमें देश के 16 राज्य से राज्य से एक सौ से ज्यादा बुद्धजीवी समाजसेवी और लोकतंत्र सेनानी एकत्रित हुए। अधिवेशन के अंतिम दिन रविवार को जन संसद का आयोजन किया गया। जन संसद में बड़े पैमाने पर स्थानीय ग्रामीण लोगों ने भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके शुरू किया गया। इसके बाद सुरेंद सिह लोक समिति जिला अध्यक्ष वाराणसी ने  आचार बदलता नही अगर सरकार बदलकर क्या होगा.. ? गीत सुनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आनंद कुमार ने लोकतन्त्र की मजबूती के लिए राजनीति में युवाओं और महिलाओं को आने का आह्वान किया उन्होंने आपातकाल की चर्चा करते हुए बताया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण समेत जब देश के सभी बड़े नेता गिरफ्तार हो गए थे तब देश की जनता ने मौन क्रांति करते हुए तत्कालीन सरकार को सत्ता से हटा दिया और नई सरकार बनी।

सर्व सेवा संघ की लड़ाई की ओर ध्यान आकर्षित करवाते हुएं कहा कि यह सत्य और न्याय की लड़ाई है एक दिन जीत सुनिश्चित है अंत में उन्होंने गांधी जी के प्रिय भजन को गाते हुए कहा की सबको सन्मति दे भगवान। विषय प्रवेश करते हुए सर्व सेवा संघ कै रामधीराज भाई ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है। गंगा सफाई अभियान एक धोखा साबित हुआ है। शहर कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है। आक्सीजन की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार विकास के नाम पर जगलो को काट रही है। राजकोट गुजरात से आए अशोक पटेल आज बताया गया कि सरकार आपको एक के बाद एक शिगूफा फेक रही है और जनता उसमे उलझती जा रही है। जीवन के असली मुद्दे से भटक रही है।

युवा सामाजिक कार्यकर्ता धनजय त्रिपाठी के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के चर्चित केस  केशवानंद भारती मामले पर प्रकाश डालते हुए सरकार की तानाशाही रवैया के बारे में बात करते हुए और जनता के अंदर सरकार के तानाशाही रवैए के ओर ध्यान आकर्षित किया। मध्य प्रदेश के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी बजरंगमुनि ने देश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की ओर ध्यान दिलाते  हुए बताया कि देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानियो ने अपने अपने तरीके से देश आजाद करवाने की कोशिश की लेकिन गांधी को अहिंसा के मार्ग के वजह से सफलता मिली लेकिन वर्तमान में समाज का नैतिक पतन होता चला गया जो बहुत की गलत दिशा की ओर बढ़ रहा है।  समाजवादी चिंतक प्रो.महेश  विक्रम ने जयप्रकाश नारायण के दलविहीन  लोकतंत्र पर अपने विचार व्यक्त किए। मंत्री सर्व सेवा संघ श्री अरविंद कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नीति भाई को संपूर्ण क्रांति सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में  दर्जनों गांवों से 500 से अधिक लोगो की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल मास्टर के अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुकेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से गुजरात से अशोक भाई पटेल,वासुदेव पटेल , पुणे से विनायक रायकर, डा सचिन पेडकर,मुंबई से डा अभय छेड़ा,बंगाल से राजा,दिल्ली से रामबीर श्रेष्ठ,रागिनी, सोनी,अनीता,आशा,रामबचन, शिवकुमार,पंचमुखी,सुनील मास्टर, झारखंड से ओमप्रकाश,श्यामसुंदर, आदि लोग शामिल रहे.

रिपोर्ट – राजकुमार गुप्ता

Click